फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning on negligence in Kavach feeding

Maharajganj News: कवच फीडिंग में लापरवाही पर चेतावनी

Thu, 22 May 2025 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Warning on negligence in Kavach feeding
महराजगंज। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह और अर्बन मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति सिंह ने की। इसमें नगर क्षेत्र के सभी अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के चिकित्सक, स्टाफ व एएनएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. प्रीति सिंह ने बताया कि 30 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों की एनसीडी (गैर-संक्रामक रोग) जांच एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कराई जानी है। इसके बाद संबंधित मेडिकल ऑफिसर को ओपीडी के माध्यम से स्क्रीनिंग करनी है। मगर इस दिशा में कार्य की गति धीमी है, जिस पर सभी को चेतावनी दी गई और 10 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में विशेष जोर गर्भवतियों की शत-प्रतिशत जांच पर दिया गया। अर्बन पीएचसी इंद्रानगर नगर, महराजगंज की तीनों एएनएम को निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं की जांच सुनिश्चित करें और पोर्टल पर समय से फीडिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने अन्य सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी, जिनमें वेलनेस एक्टिविटी और दैनिक रिपोर्टिंग शामिल रही। इस दौरान डॉ. जितेंद्र, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. शाश्वत, एएनएम उषा, कंचन, मेल स्टाफ नर्स प्रशांत कुमार, अर्बन कोऑर्डिनेटर रवि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed