फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning given to six ASHA workers

छह आशा कार्यकर्ताओं को दी गई चेतावनी

Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Warning given to six ASHA workers
सदर सीएचसी सभागार में बैठक को संबोधित करते सीएचसी अधीक्षक। - फोटो : MAHARAJGANJ
छह आशा कार्यकर्ताओं को दी गई चेतावनी
विज्ञापन

महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में मंगलवार दोपहर में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें ग्राम पंचायतवार आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव की खराब प्रगति पर छह आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण के समय लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें। गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल व एएनएम सेंटर पर प्रसव के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान, प्रधानमंत्री वंदना योजना के बारे में लोगों को जागरूक करें। ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपनी डायरी को ठीक रखें। नियमित टीकाकरण के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समय से टीका लगवाएं। इसका विशेष ध्यान रखें कि टीकाकरण से कोई बच्चा छूटने न पाए। इस मौके पर रीता, उषा, कमला, सुनीता, सरोज, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed