फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warm clothing market heats up as cold grows

ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया

Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Warm clothing market heats up as cold grows
ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों का बाजार गरमाया
विज्ञापन

गर्म कपड़ों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की डिमांड अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जैसे जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों के कदम भी बाजारों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़े खरीदने की होड़ लगी हुई है। इस बीच दिन का तापमान दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। हर रोज बढ़ती जा रही ठंड ने बाजार गर्म कर दिया है। शहर में बाजार आने वाले लोगों में 70 फीसद ठंड से बचाव के संसाधन की तलाश में पहुुंच रहे हैं। इलेक्ट्रिक बाजार में ब्लोअर, रूम हीटर और गीजर खूब बिक रहा है। इस बार ठंड में कई नए तरह के रूम हीटर और गीजर आए हैं।
वहीं कपड़ा बाजार में तो दिसंबर माह में ही अब तक करीब 8 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हो चुका है।
बीते कुछ दिनों से सर्द हवाओं के साथ पड़ रहे कोहरे ने ठंड बढ़ाई है, इसके चलते ही बाजार में रूम हीटर, पानी गर्म करने वाले रॉड, गीजर, ब्लोअर आदि की खरीद के लिए ग्राहकों की आवक बढ़ी है। हालांकि बाजार में महंगे और नई तकनीक वाले रूम हीटर और गीजर के साथ परंपरागत और सस्ते उपकरण भी मौजूद हैं। इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के विक्रेता सुमित वर्मा ने बताया कि बाजार में पांच सौ रुपये से लेकर छह हजार रुपये तक के रूम हीटर, ब्लोअर उपलब्ध हैं। वहीं गीजर भी 15 सौ से दस हजार रुपये तक की रेंज में मौजूद हैं। इसके अलावा इमर्सन रॉड डेढ़ से छह सौ रुपये तक की कीमत में है।
विज्ञापन

रजाई एवं गद्द के विक्रेता सोमनाथ ने बताया कि ठंड बढ़ने से इस बार बिक्री ज्यादा हो रही है। पिछले साल के मुकाबले इस बार दिसंबर माह में अच्छा कारोबार हुआ है। गर्म कपड़ों के विक्रेता दीपक कुमार ने बताया कि इस बार बिक्री ठीक है। जैैकेट मफलर एवं टोपी की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण व पूर्व दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर में पश्चिम विक्षोभ भी सक्रिय है। अरब सागर की ओर से नमीयुक्त हवा भी आ रही है, जिसके कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
कैलाश पांडेय, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed