{"_id":"65c10af026728656a806d8fc","slug":"ward-number-14-won-cricket-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115198-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वार्ड नंबर 14 ने जीता क्रिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वार्ड नंबर 14 ने जीता क्रिकेट
Mon, 05 Feb 2024 09:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Feb 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। नगर पंचायत के महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे कमलादेवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन चार मैच विभिन्न टीमों के बीच खेला गया। पहले मैच में वार्ड नं एक ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाया। जवाब में वार्ड नंबर 14 ने सात ओवर खेलकर 44 रन बनाकर मैच बराबर कर टाई कर दिया। सुपर ओवर में वार्ड नं 14 बल्लेबाजी करते हुए वार्ड एक को आठ रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में वार्ड एक ने छह गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सकी। इस तरह से मैच वार्ड नंबर 14 ने जीत लिया।
दूसरा मैच वार्ड नं 13 और वार्ड नं. आठ के बीच खेला गया। टास जीतकर वार्ड नंबर आठ ने बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 47 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में वार्ड नंबर 13 ने छह ओवर तीन बाल पर पांच विकेट खोकर जीत दर्ज की। जबकि तीसरे मैच में वार्ड नं. दस और छह से खेला गया। वार्ड छह ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। वार्ड नं. 10 ने सात ओवर में छह विकेट खोकर 44 रन बनाया। जवाब में वार्ड नं. छह की टीम ने छह ओवर में 40 रन बनाकर वार्ड चार रन से हर गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संवाद