फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ward No. 13 team defeated Ward No. 14

Maharajganj News: वार्ड नंबर 13 की टीम ने वार्ड नंबर 14 को हराया

Tue, 06 Feb 2024 07:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Ward No. 13 team defeated Ward No. 14
बृजमनगंज। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे कमलादेवी राधेश्याम मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन चार मैच खेले गए। पहला मैच वार्ड नं 13 और वार्ड नं 14 के बीच खेला गया। वार्ड नं. 14 की टीम ने बैटिंग करते हुए सात ओवर में 32 रन बनाई। जवाब में उतरे वार्ड नं. 13 के खिलाड़ियों ने छह ओवर में ही 33 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच आरिफ उर्फ बब्बू रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच वार्ड नंबर नौ और वार्ड नंबर 16 के बीच खेला गया। वार्ड नंबर नौ की टीम ने टाॅस जीतकर बालिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नं 16 की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 38 रन बनाए। जवाब में वार्ड नंबर नौ ने सात ओवर के अंतिम गेंद पर 39 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच विशाल रहे। तीसरा मैच वार्ड नं. सात और पांच के बीच खेला गया। इसकी विजेता वार्ड सात की टीम रही। मैच के मैन ऑफ द मैच अभिलाष जायसवाल रहे। वहीं चौथा मैच वार्ड नंबर 11 और वार्ड नंबर 16 के बीच खेला गया। इसमें वार्ड नंबर 16 की टीम विजेता रही। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, यश जयसवाल, सतेंद्र चौधरी, राजू जायसवाल, चंद्र यादव, प्रद्युमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed