फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   War in the Gulf countries...loved ones here lost their sleep.

Maharajganj News: खाड़ी देशों में युद्ध...यहां अपनों की नींद उड़ी

Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
War in the Gulf countries...loved ones here lost their sleep.
खाड़ी देशों में फंसे हैं नौतनवा के लोग, परिजनों से घर लौटने के लिए जरूरी इंतजाम करने को कहा
विज्ञापन

वापस अपने वतन और परिवार में लौटने को तड़प रहे खाड़ी देशों में फंसे लोग
नौतनवा। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी काफी तेजी से आसपास के देशों में भी फैल रही है। ईरान खाड़ी के सभी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और संपत्तियों को लगातार निशाना बना रहा है। इसके कारण हालत बिगड़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में इन स्थानों पर आजीविका के लिए नौतनवा क्षेत्र के नागरिकों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। यहां मौजूद उनके परिजन भी काफी परेशान हैं।
इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग हर बीतते दिन के साथ गंभीर होती जा रही है। युद्ध की वजह से जनपद के कई नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हैं। यहां परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर मिसाइल और ड्रोन के हमलों के वीडियो देख लोग और भी सहम जा रहे हैं। धमाके भले ही खाड़ी के देशों में हो रहे हैं लेकिन उनकी गूंज ने यहां तक महसूस की जा रही है। परिजन अपनों के सलामती और वापस सुरक्षित लौटने की दुआएं ही मांग रहे हैं।
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र के ग्राम सिंहोरवा निवासी पलटू ने बताया कि उनका पुत्र राकेश इस समय दुबई में है और उसकी पत्नी व बच्चे गांव में हैं। जबसे वहां के हालत खराब हुए हैं बच्चों के मन में भी डर बैठ गया है। अभी आठ माह पूर्व ही बेटा वहां गया है। फोन पर बात भी बहुत कम हो पा रही है। राकेश ने फोन पर वापस भारत लौटने के लिए कागजी प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा है। बेटे ने बताया कि वहां के हालत ठीक होते नहीं दिख रहे। पेट पालने को नौकरी पा जा रहे हैं लेकिन हर पल यह डर बना हुआ है कि उनके साथ कहीं कुछ हो गया तो परिवार का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौडिहवा निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि उनके बड़े भाई विनोद कुवैत में मजदूरी और प्रमोद दुबई में रहकर पेंटर का काम करते हैं। दोनों भाइयों को वहां काम करते करीब 6 से 7 वर्ष हो गए हैं लेकिन आज तक ऐसी स्थिति नहीं आई थी। बड़े भाई ने कुवैत से मिसाइल गिरने की जो वीडियो भेजी है उसे देखकर हम सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। भैया से बात हुई तो उन्होंने जैसे-तैसे भारत बुलाने का प्रबंध करने को कहा है। वहां दिन और रात सिर्फ धमाके ही हो रहे हैं। आंखों के सामने मिसाइलें मौत बनकर गरज रही हैं। कुवैत में जहां विनोद हैं उनके कमरे से महज कुछ दूरी पर ही धमाके हो रहे हैं। अनिरुद्ध ने बताया कि बस किसी तरह दोनों भाई सुरक्षित वापस आ जाएं इसी प्रयास में हम सब लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed