{"_id":"6a1c9e80b3756f90dc0ab9a8","slug":"wanted-in-sexual-assault-case-of-minor-arrested-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-151429-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग से यौन शोषण मामले में वांछित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग से यौन शोषण मामले में वांछित गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग से यौन शाेषण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उसकी पहचान हरिचंद्र निवासी उमरीकला थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 21 मई को पीड़िता की मां ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री का हाथ पकड़कर गलत नीयत से खींचकर ले जाने का प्रयास करता था। साथ ही उसे परेशान करने, मारपीट करने, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था।
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी हरिचंद्र को सरैया बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।