{"_id":"6ab57cc7ecda0017a7020f3f","slug":"mahrajganj-news-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185800-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सात वाहनों की नीलामी, 22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सात वाहनों की नीलामी, 22 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाने में बृहस्पतिवार को लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए नीलामी आयोजित की गई। इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बोली के बाद सात वाहनों को सर्वाधिक बोली लगाने वाले प्रतिभागी के पक्ष में नीलाम किया गया।
एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। पूर्व में भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी की गठित टीम ने आदेश दिए थे। इन आदेशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी सदर ने 24 सितंबर को नीलामी की तिथि निर्धारित की थी। नीलामी में कुल पांच दोपहिया वाहन, एक जीप और एक रोड रोलर शामिल थे। ये सभी वाहन नियमानुसार प्रमोद कुमार को सौंप दिए गए। प्रमोद कुमार मथुरानगर विष्णुपुरवा, थाना फरेंदा के निवासी हैं।