फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Walking in the morning, silence in the streets in the afternoon

सुबह चहल पहल दोपहर में सड़को पर सन्नाटा

Sat, 08 May 2021 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Walking in the morning, silence in the streets in the afternoon
सुबह चहल-पहल, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए बढ़ाए गए लॉकडाउन के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। हालांकि सुबह और शाम को चहल-पहल देखी जा रही है। वैसे बाजार में भीड़ न जुटने पाए, लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस जुटी रही।
शहर के सक्सेना चौक, जिला उद्योग चौराहा, कालेज रोड समेत अन्य स्थानों पर पुलिस जांच के साथ ही लोगों से घर में रहने की अपील कर रही थी।
शनिवार को फरेंदा कस्बे के अधिकांश चौराहो पर लोग घूमते नजर आए। दवा की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। कस्बे के धानी ढ़ाला मिलगेट अंबेडकर तिराहा तहसील चौराहा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग सड़क पर बिना जरूरी आवश्यकताओं के ही घूमते नजर आए। पुलिस क्षेत्र में गश्त करती रही। पुलिस का सायरन सुनकर लोग भागते भी नजर आए। कहीं-कहीं पुलिस ने सख्ती भी की। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि लॉकडाउन का हर हाल पालन कराया जा रहा है। जिसको लेकर पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई। चौराहों और सड़कों पर पुलिस लोगों से कड़ाई से पूछताछ करती दिखी। एसडीएम प्रमोद कुमार एवं सीओ कोमल प्रसाद मिश्र क्षेत्र में पूरे दिन भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed