फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waiting for DAP all night by laying sackcloth, long queue in the morning too

Maharajganj News: डीएपी के लिए रातभर टाट बिछाकर इंतजार, सुबह भी लंबी कतार

Wed, 15 Oct 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for DAP all night by laying sackcloth, long queue in the morning too
पिपरदेऊरा में  इफको किसान सेवा केंद्र रात में सो कर खाद लेने का इंतजार करते किसान।
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के पिपरदेउरा में स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी खाद की किल्लत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गेहूं और सब्जियों की बुआई के लिए डीएपी लेने को सुबह तीन-चार बजे से ही किसान लाइन में लग रहे हैं, लेकिन दिनभर इंतजार के बाद भी कई खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिपरदेउरा के इफको किसान सेवा केंद्र पर डीएपी और यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ सुबह 10 बजे तक उमड़ पड़ती है। बुआई का मौसम होने के कारण खाद की मांग बढ़ गई है। कई किसान रात में ही सेवा केंद्र के बाहर टाट बिछाकर सो रहे हैं,ताकि सुबह लाइन में जगह मिल सके। किसान महातम ने बताया कि रात को बिस्तर लेकर इफको सेवा केंद्र पहुंच गया था। खुले आसमान में सोना पड़ा। सुबह 10 बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद डीएपी और यूरिया खाद मिल सकी। इसी तरह, किसान जवाहिर ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से दोपहर तक लाइन में खड़े रहे, तब जाकर डीएपी मिल सका। उन्होंने कहा कि यह रोज की कहानी है। घंटों इंतजार करना पड़ता है, फिर भी खाद मिलने की गारंटी नहीं। किसान लालू ने बताया कि धान की कटाई शुरू हो चुकी है और गेहूं की बुआई का समय है। डीएपी की जरूरत सबसे ज्यादा है,लेकिन सेवा केंद्र पर रात जागकर लाइन लगाने के बाद भी 11 बजे तक मुश्किल से खाद मिली। एक अन्य किसान मोहन ने कहा कि सुबह 7 बजे से लाइन में खड़ा था। 12 बजे जाकर डीएपी और यूरिया मिल सका। यह स्थिति ठीक नहीं है। किसानों का कहना है कि धान की कटाई शुरू हो गई है। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीएपी और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed