{"_id":"604523fb8ebc3ec4965b270e","slug":"voting-maharajganj-news-gkp387494783","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन करेगी समिति
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलवार गठित हुई समिति, सप्ताह भर में देनी है रिपोर्ट कराना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी तहसीलाें के उपजिलाधिकारियाें की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति सप्ताह भर में रिपोर्ट देगी।
समिति में सदस्य के रूप में तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को रखा गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मतदान केंद्रों व स्थलों पर उपलब्ध भौतिक सुविधाओं का आंकलन करने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित करते हुए उनसे एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत मतदान स्थलों के निर्धारण का कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
इन 17 बिंदुओं पर देनी होगी सत्यापन आख्या
पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय के प्रभारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि भौतिक सत्यापन की आख्या को प्रस्तुत करने के लिए समिति को निर्धारित प्रारूप पर 17 बिंदुओं की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। समिति को ग्राम पंचायत का नाम कोड सहित, मतदान केंद्र का क्रमांक व नाम, भवन की स्थिति, मतदान स्थल का क्रमांक व नाम, मतदान स्थल पर सम्मिलित वार्ड, मतदान स्थल पर सम्मिलित मतदाता, मतदान स्थल का लगभग क्षेत्रफल, मतदेय स्थलों में आने-जाने के लिए दरवाजों की संख्या, मतदान केंद्र से मतदान पार्टी के वाहन स्थल की दूरी के साथ मतदान केंद्र पर पेयजल, रैंप, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय सुविधा, नेट कनेक्टिविटी, छाया, चहारदीवारी व अन्य आधारभूत सुविधा का विवरण देना होगा।