फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Votes rained heavily at the booths

Maharajganj News: भाजपा व बसपा प्रत्याशी के बूथों पर जमकर बरसे वोट

Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Votes rained heavily at the booths
नगरीय निकाय चुनाव के लिए सपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बूथों पर कम निकले मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगरीय निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका महराजगंज में इस बार 68 बूथों पर 62.45 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से नगर पालिका महराजगंज में प्रत्याशियों के बूथों की स्थिति को देखा गया तो पता चला कि भाजपा व बसपा के बूथों पर जमकर वोट बरसे। सपा व कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के बूथों पर मतदाताओं ने निकलने में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई।
नगरीय निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी रणनीति के मुताबिक कार्य किया। सभी की प्राथमिकता थी कि मतदाताओं को घरों से निकाल कर बूथों तक पहुंचाया जाए, ताकि मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने में मदद मिले। बसपा प्रत्याशी आशा देवी के बूथ प्राथमिक पाठशाला पर लगभग 70 प्रतिशत वोट पड़े। मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी के बूथ महराजगंज इंटर कॉलेज पर 71 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। इससे लगा कि मतदाताओं को घर से निकालने में प्रत्याशी सफल रहे। सपा प्रत्याशी पुष्पलता के बूथ प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम पर 53 प्रतिशत मतदाताओं ने घर से बाहर निकल मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी रीता भारती के बूथ प्राथमिक पाठशाला शिवनगर पर भी 54 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान के लिए घर से बाहर निकलने में रुचि ली, शेष मतदाता उत्साहित नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मतदाताओं को मतदान के लिए नियमित रूप से प्रेरित किया गया। इसका असर रहा कि महराजगंज इंटर कॉलेज बूथ पर करीब 72 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि नगर पालिका के औसत मतदान से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
उर्मिला देवी, भाजपा प्रत्याशी
...
बूथ पर स्वयं भी मतदान किया व दूसरों को भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसका असर रहा कि बैकुंठपुर बूथ पर लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
आशा देवी, बसपा प्रत्याशी
...
प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम बूथ पर मतदान किया। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। लगभग 53 प्रतिशत लोगों ने घर से निकलकर मतदान में रुचि दिखाई।

पुष्पलता, सपा प्रत्याशी
...
प्राथमिक पाठशाला शिवनगर बूथ पर पहुंचकर परिवार संग मतदान किया। वार्ड के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। इसका परिणाम रहा कि 54 प्रतिशत से अधिक लोगों ने घर से निकलकर मतदान किया।
रीता, कांग्रेस प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed