फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   voter awareness campain

छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक

Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
voter awareness campain
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया जागरूक
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। स्कूलों में गोष्ठी के आयोजन के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई।
शहर के सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं और बृजलाल स्मारक पीजी कॉलेज ठूठीबारी के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की ओर से निकाली गई रैली का नेतृत्व कर रहे प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने किया
विज्ञापन

माइल स्टोन हैरिटेज स्कूल की छात्राओं ने जागरूकता गीत का कैसेट कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम सत्येंद्र कुमार को सौपा। इन गीतों को कक्षा आठ की छात्रा आर्या त्यागी और अर्चिता मिश्रा ने गाया है। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं की ओर से निकाली गई रैली में प्रधानाचार्य दमयंती यादव, हरिप्रकाश चौधरी, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, झिनकी देवी स्मारक पीजी कालेज व जयपुरिया इंटर कालेज के एनसीसी छात्रों ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। झिनकी देवी पीजी कालेज के प्राचार्य एके शर्मा के साथ छात्रों ने सिधवारी गांव में भ्रमण किया। इस दौरान दीपक सहानी, राजेश कुमार, रहमान, बबिता अग्रहरि, रेनू व नरसिंह आदि मौजूद रहे। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज के एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्रों ने लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान संदीप पासवान, मुकेश यादव, रामसागर कन्नौजिया, शिवम पाठक, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, जय कुंवरी देवी इंटर कालेज की ओर से निकाली गई रैली को कालेज के प्रबंधक अमरेंद्र मणि पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ब्रजेन्द्र मोहन पाठक, त्रिपुरारी शरण पांडेय, श्रवण कुमार, रोहित आदि मौजूद रहे। इसी तरह राम नारायण फूल बदन इंटर कॉलेज, भागाटार केकी ओर से निकाली गई रैली में संस्थापक दिनेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य दिलीप कुमार मिश्र, सत्य भूषण मिश्र, राम प्रताप तिवारी आदि मौजूद रहे। सिंदुरिया आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने भी रैली निकाली।

‘मतदान सभी का संवैधानिक अधिकार’
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, नौतनवा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों की ओर से निकाली गई रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मेजर जगदीश यादव ने कहा कि मतदान प्रत्येक व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। इसका शत-प्रतिशत उपयोग करना चाहिए। इस दौरान आशुतोष प्रकाश सिंह, मीना मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, सुनील चंद आदि मौजूद रहे। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, बागापार कौशल किशोर तेज प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय मलमलिया उर्फ सिरसिया की ओर से निकाली गई रैली में प्रधानाध्यापक फिरदोस जहां, सपना मिश्रा, रिंकी, प्रतिमा, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। गांगी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्व. अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कालेज माधोनगर, पनियरा इंटर कॉलेज व रामकुमार इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed