फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vote for SP-BSP and Congress

सपा-बसपा व कांग्रेस को वोट देना कुंए में डालने के बराबर : केशव

Thu, 22 Jun 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vote for SP-BSP and Congress
कोल्हुई में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंक
फोटो
विज्ञापन

कोल्हुई के आदर्श इंटर काॅलेज के मैदान में आयाेजित जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम ने विरोधी दलों पर साधा निशाना



संवाद न्यूज एजेंसी



फरेंदा/कोल्हुई। सपा-बसपा व कांग्रेस की सरकार में जनता के पैसे का बंदरबांट होता था। वहां से 100 रुपये चलता तो रास्ते में बिचौलियों के कारण जनता के बीच मात्र 15 रुपये पहुंचता था। भाजपा सरकार ने जन धन योजना से खाता खोलवा कर जनता का पैसा सीधे उनके खाते में पहुंचाने का काम किया। किसानों को 6 हजार रुपये किसान सम्मान निधि का उनके खाते में सीधे पहुंचता है। किसी प्रकार की भ्रष्टचार भाजपा सरकार में नहीं हो पा रहा है। इसी कारण विपक्षी दलों के लोग बौखला कर एक हो रहे हैं।



यह बातें केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोल्हुई के आदर्श इंटर काॅलेज के मैदान में आयाेजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा नौ वर्षों में गरीबों को आवास ,बिजली, पानी, गैस कनेक्शन, मनरेगा योजना से 90 दिनों की मजदूरी मिल रही हैं। कोरोना काल के बाद से गरीबों को मुफ्त राशन भी प्रत्येक महीने मिल रहा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा 272 के लक्ष्य को लेकर चुनाव मैदान में थी, लेकिन अबकी बार 350 के पार होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी व अखिलेश यादव चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैंद्ध वह गरीबों के बारे में क्या सोचेंगे। कोरोना जैसी महामारी में देश के वैज्ञानिकों ने टीका को खोजकर एक चमत्कार किया था। मोदी-योगी की सरकार ने चार करोड़ लोगों को आवास, 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान निधि,12 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार ने देश के गरीबों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया। गरीब व्यक्ति को जीवन जीनें के लिए भोजन, कपड़ा, मकान के साथ दवा की जरूरत पड़ती हैं। जिसको सरकार ने पूरा किया हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भाजपा ने सराहनीय कार्य किया हैं। जिसको देख कर विपक्षी बौखला गए हैं। गरीबों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित है।



पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव की सड़के दुरूस्त हुई हैं। पहले सड़को में गडढा दिखते थे लेकिन अब हाइवे व एक्सप्रेस वे दिखते हैं। जनता के हितों का ध्यान रखते हुए सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ सभी को मिल रहा हैं। कार्यक्रम को डॉ धर्मेद्र सिंह, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदार, अरूण शुक्ला, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, विवेका पांडेय ने संबोधित किया। संचालन संजय पांडेय ने किया।

...







डिप्टी सीएम ने सौंपी आवास की चाभी



कोल्हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राखी गौड़,भुवरा,गोविंद व नंदू को प्रधानमंत्री आवासी व मीता को मुख्यमंत्री आवास की चाभी भेंट की। गीता और कुसमावती को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र सौंपा गया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत टीएचआर प्लांट चलाने वाले तीन समूहो को डेमो चेक भी दिया गया। समूह की ज्येति प्रेरणा लघु उद्योग को 1,69,87,950 का मां अन्नपूर्णा प्रेरणा लघु उद्योग को 2,05,99,425 और नारी शक्ति प्रेरणा लघु उद्योग को 1,15,59,425 को डेमो चेक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed