{"_id":"66fbe992245cdbe3d50f8066","slug":"voluntary-blood-donation-day-11-people-including-seven-ssb-jawans-donated-blood-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132600-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : सात एसएसबी जवान समेत 11 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस : सात एसएसबी जवान समेत 11 लोगों ने किया रक्तदान
Tue, 01 Oct 2024 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन और एसएसबी 22वीं वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में एसएसबी के सात जवान और चार नागरिकों ने रक्तदान किया। सभी लोगों को रक्तदान के बाद सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव, एसएसबी 22वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट संजीत यादव ने प्रमाण पत्र दिया।
मंगलवार सुबह नौ बजे से जवानों के साथ लोगों की सबसे पहले जांच की गई। इसके बाद वजन किया गया। जांच के दौरान पांच लोगों को अनफिट कर दिया गया। इसके बाद जवानों के साथ 11 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में अवधराज पटेल, सुधीर त्रिपाठी (13वीं बार), अजय कुमार, संजय कुमार मद्देशिया, एसएसबी जवान सुप्रिया मंडल, विकास चंद्र, तुषार कुमार, ध्रुपजगत देव, दर्शन प्रसाद राय, रोहित कुमार, बंकर अमोल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमएस ने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। इस दौरान जिला अस्पताल से डॉ. एवी त्रिपाठी, एलटी विनीत राय, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, इशरावती, अमरेंद्र धर द्विवेदी, बाल गोविंद मिश्रा मौजूद रहे। रक्तदान शिविर कराने में एसएसबी 22 वीं वाहिनी के जवान वेद प्रकाश पांडेय का विशेष सहयोग रहा।