फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   voliball

जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ने जीता फाइनल

Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
voliball
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ने जीता फाइनल
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मेजबान टीम ने राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय की टीम को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज की टीम ने अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के क्रीड़ांगन में बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। इसमें मेजबान टीम ने राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय, निचलौल को 25-23 से शिकस्त दी। फाइनल जीतने के लिए दोनों ही कॉलेजों की टीमें अंत तक संघर्ष करती रहीं।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। इस दौरान डॉ. राम पांडेय, प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. शिवानन्द सिंह, पंकज सिंह, विनय यादव, गुफरान, डॉ. विजय आनन्द मिश्र, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, राहुल सिंह, डॉ. अक्षय कुमार, दिवाकर सिंह, गोपाल सिंह, डॉ. मिथलेश चौधरी, छठ्टू यादव, देवेन्द्र पाठक, धर्मवीर, अशोक कुमार, डॉ. शांति शरण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed