{"_id":"62e8286da47805304e303e44","slug":"vitamine-a-drop-will-give-today-maharajganj-news-gkp4457234105","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.62 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी %विटामिन ए% की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.62 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी %विटामिन ए% की खुराक
विज्ञापन
3.62 लाख बच्चों को कल पिलाई जाएगी ‘विटामिन ए’ की खुराक
महराजगंज। जिले के लगभग 3.62 लाख बच्चों को बुधवार को ‘विटामिन ए’ की खुराक पिलाई जाएगी। कर्मी खुराक पिलाने में डिस्पोजल चम्मच का इस्तेमाल करेंगे। दवा कोविड प्रोटोकॉल के साथ दी जाएगी।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आईए अंसारी ने बताया कि अभियान में नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जानी है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत प्रत्येक बच्चे को विटामिन-ए की नौ खुराक दिए जाने की व्यवस्था है। इससे जहां कुपोषण से बचाव होगा, वहीं बच्चे के शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि खुराक पिलाए जाने के दौरान कोविड से बचाव के सभी तौर-तरीकों का पालन किया जाएगा। यह ध्यान रखा जाएगा कि एक समय में 10 से अधिक बच्चों को जमा न होने दिया जाए। उन्होंने बताया कि विटामिन ए की खुराक समय से पिलाने से बच्चों की मृत्यु दर में भी कमी आएगी।