फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Visit uproar rose nagar panchayat board meeting

हंगामे की भेंट चढ़ी नगर पंचायत बोर्ड बैठक

Wed, 30 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Wed, 30 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Visit uproar rose nagar panchayat board meeting
घुघली नगर पंचायत बोर्ड का बहिष्कार कर प्रतिनिधियों ने बाहर बैठक की। - फोटो : द‌िनेश पांडेय
घुघली  नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने पर हंगामा और नारेबाजी हुई। बहिष्कार कर बाहर निकल गए।
विज्ञापन


नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर पूर्व सूचना के मुताबिक बोर्ड की बैठक मंगलवार को होनी थी। एजेंडे के मुताबिक केवल सभासदों को ही भाग लेना था। समय से सभासद, सभासद प्रतिनिधि, नगर अध्यक्ष व ईओ पहुंचे और कार्रवाई शुरू हुई। उसी दौरान सभासद मोहन जायसवाल ने ठेला गाड़ी खरीदने पर आपत्ति जताते हुए कहा की बिना बोर्ड के प्रस्ताव के 20 लाख की ठेला गाड़ी खरीद क्यों की गई। 
विज्ञापन


इसी बात को लेकर माहौल गर्म हो गया और नगर अध्यक्ष व सभासदों में कहा सुनी होने लगी। माहौल शांत होने पर बिजली के टेंडर व पूर्व में किए गए प्रस्तावों पर पुन: विचार एवं 14 वें वित्त के धन  से होने वाले कार्यों पर चर्चा शुरू हुई। उसी बीच माहौल तब और बिगड़ गया जब अधिशासी अधिकारी व  नगर अध्यक्ष अशोक कुमार ने बैठक में उपस्थित सभासद प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर चले जाने को कहा।गुस्साए सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। जिससे बैठक की कार्रवाई को रद्द करनी पड़ी। सभासदों ने मनमानी का आरोप भी लगाया है। इस दौरान दामोदर जायसवाल, जितेंद्र प्रसाद , अर्जुन खरवार, राधेश्याम ,सुन्दर प्रसाद ,चंदन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed