Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Viral outbreak in the increasing cold, causing sore throat

Maharajganj News: बढ़ती सर्दी में वायरल का प्रकोप, गले में हो रही तकलीफ

Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Viral outbreak in the increasing cold, causing sore throat
महराजगंज। ठंड गहराने के साथ-साथ वायरल का मजबूत हो रहा दायरा तरह-तरह की समस्या उत्पन्न कर रहा है। वायरल फीवर की चपेट में आए लोग स्ट्रेप थ्रोट के शिकार हो रहे हैं। इससे गले में तेज दर्द, सूजन व निगलने में असुविधा हो रही। इस समस्या के कारण आवाज भी मोटी निकल रही। शनिवार ओपीडी में इस समस्या से प्रभावित 13 रोगी पहुंचे जिन्हें चिकित्सकों ने दवा का परामर्श दिया।
विज्ञापन

शनिवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 517 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक रोगी वायरल फीवर व इससे होने वाले विभिन्न समस्याओं से पीड़ित थे। 13 रोगी गले में दर्द, निगलने में असुविधा व लगातार खराश की समस्या लेकर पहुंचे जो वायरल का उपचार पहले ही प्रभावी कर चुके थे, लेकिन गले की समस्या फिर अस्पताल खींच लाई। ऐसे रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर डाॅ. अनिरुद्ध कुमार ने इसे स्ट्रेप थ्रोट करार दिया। बताया कि वायरल की चपेट में आने के बाद यह होता है जो जीवाणु जनित लोगो की श्रेणी में शामिल है। यह समस्या इम्युनिटी कमजोर होने के कारण बढ़ रही है। इसमें गले की श्वसन नली व आहार नली संक्रमण प्रभाव से सूज जाती है। इससे कंठ से आवाज निकालने में भी असुविधा होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed