{"_id":"69c58c6df4050cc66c01869b","slug":"viral-infection-cases-rise-due-to-weather-fluctuations-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-174110-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े
Fri, 27 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 80 से 100 मरीज
महराजगंज। मौसम में उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में सर्दी, बुखार, खांसी और उल्टी के मरीजों की संख्या 80 से 100 से रही।
सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें पर्ची कटवाने के लिए लगी रहीं। डॉक्टर मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दे रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि रोजाना 80 से 100 मरीज सर्दी, बुखार, खांसी समेत उल्टी और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह पहले इन मरीजों की संख्या 50 से 60 के आसपास थी, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव के कारण यह संख्या बढ़ गई है।
दिन में धूप निकलने के बावजूद शाम को बढ़ती ठंड और रात में गिरते तापमान ने लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर दिया है। इससे वायरल फीवर, गले में खराश, सांस की तकलीफ और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण आम हो गए हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोग इस मौसमी बदलाव से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिनमें सर्दी-खांसी के साथ उल्टी और पेट दर्द की शिकायतें प्रमुख हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में ओपीडी काउंटरों पर सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता वायरल संक्रमण को तेजी से फैला रही है। कुछ मरीजों में कमजोरी और शरीर दर्द की भी शिकायत है।
चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंडे पानी और ठंडी चीजों से बचें। गुनगुना पानी पिएं, गर्म कपड़े पहनें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों की साफ-सफाई और पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखें। अगर सर्दी, बुखार या खांसी के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।