फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   villegers fear

खेतों में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत

Thu, 25 Jul 2019 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
villegers fear
खेतों में तेंदुआ आने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीण को किया सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। थाना क्षेत्र के ग्राम सबया व आसपास के क्षेत्रों में तेंदुआ घूमने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ खेतों में घूम रहा है और अब तक एक नील गाय व दो बछड़ों को अपना शिकार बना चुका है।

सबया गांव के पूर्व प्रधान रामदरश का कहना है कि वह बुधवार को सुबह खेत में खाद डालने गये थे। उस दौरान तेंदुए की दहाड़ सुन कर वापस घर चले आए। दिनेश चौरसिया का कहना है कि सोमवार को सुबह वह जब अपना खेत देखने पहुंचे तो वहां एक बछड़े का शव पड़ा था। उन्होंने आशंका जताई कि तेंदुए ने ही उसे अपना शिकार बनाया होगा। ग्रामीण भुआल चौहान, बब्लू चौरसिया, रामानंद चौहान, प्रेम प्रसाद, रजनीश पांडेय ने भी खेतों में तेंदुआ आने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस समय खेतों में सोहनी करने व खाद डालने का समय है, परंतु तेंदुए के डर से मजदूर खेतों में जाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। तेंदुआ आने की सूचना वन विभाग को दी गई थी मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी घनश्याम राय ने बताया कि आज तेंदुए के बारे में सूचना मिली है। वनकर्मियों को गांव में भेजा गया तो उसके पदचिह्न होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed