{"_id":"576443734f1c1b481e11cf41","slug":"villegers-burned-bdo-s-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बीडीओ का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बीडीओ का पुतला फूंका
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बीडीओ का पुतला जलाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाॅक मुख्यालय पर पिछले तीन दिनों से चल रहे आमरण अनशन में सम्मलित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बीडीओ की शवयात्रा निकाली। शव को अर्थी पर रखकर मुख्यालय के चौराहे पर ले जाकर घुमाया गया।
ब्लाक परिसर में अर्थी को वापस लाकर बीडीओ कार्यालय के सामने गबन के आरोपियों पर रपट दर्ज कराने की मांग करते हुए दाह संस्कार कर दिया। इसी क्रम में अनशनकारियों के समर्थन में भाजपा नेता अशोक जायसवाल, कांग्रेस नेता अभिषेक जोशी, किसान नेता नागेंद्र शुक्ला आदि ने पहुंचकर प्रधान और सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पिछले बुधवार से बड़हरा शिवनाथ के लोग आमरण अनशन प बैठे हैं।
शुक्रवार को जब कोई सक्षम अधिकारी मौके पर नही पहुंचा तो तमाम ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी रामकुमार उपाध्याय का पुतला बनाकर बाजार में शवयात्रा निकाली और पुतला फूंक कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा ऐसे ही प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान समर्थन में आए जनप्रतिनिधियों ने भी अफसरों पर पक्षपात का आरोपह लगाते हुए कहा कि जल्द ही इस मसले का हल होना चाहिए। ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता अशोक जायसवाल, कांग्रेस नेता अभिषेक जोशी, किसान नेता नागेंद्र शुक्ला आदि मौजूूद रहे।