{"_id":"693c7f70652a67b4a20cf635","slug":"villagers-will-no-longer-have-to-wander-around-for-blood-tests-the-facility-will-soon-be-available-at-phcs-from-january-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166553-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खून जांच के लिए नहीं भटकेंगे ग्रामीण, जनवरी से पीएचसी पर जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खून जांच के लिए नहीं भटकेंगे ग्रामीण, जनवरी से पीएचसी पर जल्द मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
ग्रामीण मरीजों को नहीं भटकना पड़ेगा, स्वास्थ्य विभाग ने कवायद की शुरू
पीएचसी पर जल्द शुरू होगी खून जांच की सुविधा
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अगले साल से खून की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। शासन स्तर से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी हैं। इन केंद्रों पर जांच सुविधा शुरू होने से ग्रामीण मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए अन्य शहर व जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। जनवरी माह से मरीजों को यह सुविधा मिलने लगेगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान समय में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दो नगरीय पीएचसी संचालित हैं। अभी तक जिला अस्पताल और ब्लॉक स्तर पर स्थित सीएचसी में ही सभी प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच उपलब्ध हैं। लेकिन पीएचसी पर खून जांच की सुविधा न होने से ग्रामीण इलाकों के मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को साधारण जांच के लिए भी जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोग आय के सीमित साधनों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में जांच के लिए बार-बार दूरस्थ अस्पतालों का दौरा करना उनके लिए परेशानी का सबब बनता है। इस कारण कई मरीज जांच कराने में देरी करते है।
स्वास्थ्य विभाग की नई पहल से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी पीएचसी पर खून जांच उपकरण, आवश्यक तकनीशियन और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। सभी पीएचसी में जल्द ही बेसिक से लेकर आवश्यक पैथोलॉजी जांचें जैसे–हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, किडनी और लिवर संबंधी प्रारंभिक जांचें उपलब्ध कराने की योजना है। शांति गौतम, अनिता, शकुंतला भारती, दिनेश, सितेंद्र, मनोज, रेनू भारती ने बताया कि पीएचसी स्तर पर जांच सुविधा शुरू होने के बाद रोजाना सैकड़ों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वर्जन
शासन की नई व्यवस्था के तहत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही खून जांच और अन्य प्रकार की जांच की सुविधा शुरू होगी। आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। जांच सुविधा शुरू हो जाने से ग्रामीण मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।
-डॉ. राजेश द्विवेदी, डिप्टी सीएमओ