{"_id":"65827680806a3d642a076a6b","slug":"villagers-tied-and-beat-mother-of-five-children-with-lover-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, वापस आने पर ग्रामीणों ने खूंटे में बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच बच्चों की मां प्रेमी संग हुई थी फरार, वापस आने पर ग्रामीणों ने खूंटे में बांध कर पीटा
Wed, 20 Dec 2023 12:29 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:29 PM IST
सार
फरेंदा थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला गांव के ही एक करीबी के साथ कहीं से लौटी है, जिसके बाद महिला और उसके साथ रह रहा व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना मिली। तीन के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फरेंदा थाना क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका का साथ चले जाना बहुत महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और खूंटे में रस्सी से बांधकर मारने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में फरेंदा पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रेमी युगल को कैम्पियरगंज मोदीगंज रोड के किनारे स्थित एक स्कूल के सामने खंबे में बांधा गया, बताया जा रहा है ठंड में दोनों ठिठुर कर बैठे हुए हैं और आसपास मौजूद लोग उनको रुक-रुक कर पीट रहे हैं। महिला के पति की मौत हो चुकी है, वह अपने पांच बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ही एक युवक के संपर्क में आने के बाद चार बच्चों को छोड़ एक बच्चे को और प्रेमी के साथ कुछ दिन के लिए कहीं चली गई। जब वापस लौटी तो ग्रामीण और पट्टीदारों दोनों को ठिठुरते ठंड में खूंटे में रस्सी के सहारे बांधकर पीटने लगे। चालीस सेकंड का वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और युवक की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
इस मामले में फरेंदा थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि महिला गांव के ही एक करीबी के साथ कहीं से लौटी है, जिसके बाद महिला और उसके साथ रह रहा व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना मिली। तीन के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।