फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers stopped highway construction work for three hours to make way

Maharajganj News: रास्ते के लिए ग्रामीणों ने तीन घंटे रोका हाईवे निर्माण कार्य

Sat, 22 Mar 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Mar 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped highway construction work for three hours to make way
फरेंदा। गाेरखपुर-सोनौली हाइवे पर स्थित भैया फरेंदा चौराहे पर उदितपुर के ग्रामीणों ने रास्ते को लेकर तीन घंटे तक एनएचआई कार्य रोक दिया। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मनाने में जुटे रहे। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मुकेश सिंह और सीओ अनिरुद्ध कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन


गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। भैया फरेंदा चौराहे ओवरब्रिज बनाने का कार्य प्रगति पर है। हाईवे से उदितपुर जाने वाली लिंक मार्ग काफी सकरा है, जिससे बड़ी गाड़ियां नहीं मुड पा रही हैं। उसी को लेकर ग्रामीण रमेश चौरसिया, प्रमोद चौधरी, रामकुमार, ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल, रामानंद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग राजमार्ग पर पहुंचकर कार्यदायी संस्था पीएनसी के कार्य को सुबह नौ बजे रोक दिया। उसके बाद संस्था के कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जहां ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी एसडीएम मुकेश सिंह को दी। वह भी कुछ देर के बाद सीओ व थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के साथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि राजमार्ग से गांव की तरफ मुड़ने का रास्ता काफी कम है। इससे फायर बिग्रेड और एंबुलेंस सहित कोई भी चार पहिया वाहन मुड़ नहीं पा रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दो दिन पूर्व एक घर में आगलगी की घटना हो गई थी। जहां पर फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं जा पा रही थी। काफी मशक्कत के बाद गाड़ी गांव में पहुंची थी। ऐसे में लोगों की समस्या को देखते हुए मुड़ने वाली जगह को और चौड़ा किया जाए। जिस पर एसडीएम ने एनएचआई के अधिकारियों उचित विकल्प तलाशने की बात कही। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने। तब जाकर कार्य शुरू हो सका। इस दौरान रामलखन, महेश, बिटटू, रामचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed