फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers roar in tehsil for removal of encroachment

Maharajganj News: अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील में गरजे ग्रामीण

Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 Feb 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers roar in tehsil for removal of encroachment
निचलौल। कोहड़वल गांव में सार्वजनिक पोखरी से अतिक्रमण न हटाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग की। तहसीलदार ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कोहड़वल निवासी उर्मिला, गीता, रूना, शकुंतला, इंद्रावती, सुग्रीव ने बताया कि गांव स्थित पोखरी को कुछ लोगों ने मिट्टी से पाट दिया है। इससे जल निकासी की समस्या बढ़ गई है। इसको लेकर ग्रामीण तहसील पर प्रदर्शन कर शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लेखपाल की ओर से निर्माण कार्य रोकवा दिया गया है। फिर भी अवैध तरीके से निर्माण हो रहा है। तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों को समझाकर घर भेज दिया गया है। उनकी समस्याओं के जल्द निस्तारण के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed