{"_id":"6862e3c36e0560f7670805d8","slug":"villagers-protested-against-the-rigging-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-153321-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर से सटे गांव धमउर में विवाह भवन का निर्माण चल रहा है। निर्माण में जिम्मेदारों की ओर से धांधली की जा रही है। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण सोमवार को निर्माण स्थल पर पहुंच जिम्मेदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कार्य बंद करा दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
धमउर गांव में विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण राजेंद्र सहानी, मनोज, जोगेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र गुप्ता, गोलू, सन्नी, शिवमोहन आदि ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका गांव भारत नेपाल बाॅर्डर से सटा है। गांव में पंचायत भवन के बगल में जिम्मेदारों की ओर से लाखों की बजट खर्च कर विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने के बाद ग्रामीणों में काफी खुशी थी, लेकिन निर्माण में जिम्मेदारों की मनमानी के चलते वह लोग काफी परेशान हो चुके है। वहीं एसडीएम नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद