फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers protest after temple vandalised

Maharajganj News: देवस्थान पर तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रदर्शन

Fri, 05 Jun 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest after temple vandalised
धनघटा के कुशफरा गांव का मामला, यज्ञ मंडप को भी हटाने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने मौके पर जुटकर जताया विरोध, कार्रवाई की मांग

धनघटा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरतपुरा के राजस्व गांव कुशफरा में काली माता मंदिर और डीह बाबा के स्थान पर तोड़फोड़ करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों द्वारा देवस्थान पर लगे सार्वजनिक नल को उखाड़ ले जाने और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुशफरा स्थित देवस्थान पर 10 दिन पहले ही क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यज्ञ संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के लिए परिसर में एक यज्ञ मंडप का निर्माण किया गया, जो वर्तमान में भी वहां स्थापित है।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ लोग इस यज्ञ मंडप को जबरन हटाने और उजाड़ने की धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक सरकारी सार्वजनिक हैंडपंप लगाया गया था। अराजक तत्व उसे भी उखाड़ ले गए। इस घटना के बाद से ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर हुई इस अभद्रता और तोड़फोड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए। घटना से नाराज दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने देवस्थान पर आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से कन्हैया लाल, किशोरी देवी, शीला देवी, इंद्रावती, सुभावती, निर्मला देवी, प्रभावती देवी, उर्मिला देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी, बर्फा देवी, पूजा देवी, सुशीला देवी, मीरा देवी सहित दर्जनों से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed