{"_id":"64f78e0a19022bdd1900f4f6","slug":"villagers-demonstrated-regarding-electricity-problems-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-5195-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिजली की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती व बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर 22 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल करने और बिजली बिल में सुधार करने की मांग की।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने कहा कि बृजमनगंज फीडर से क्षेत्र के तमाम गांवों में महज दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूरी दिनचर्या बिगड़ी हुई है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। छात्रों के पठन-पाठन में भी समस्या हो रही है। इसके अलावा गांव वालों का बिजली बिल भी अधिक आ रहा है। इसकी वजह से उपभोक्ता परेशान हैं। विद्युत आपूर्ति 22 घंटा करने तथा बिल संशोधन करने की मांग की। जिस पर अधिशासी अभियंता ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिजली आपूर्ति बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजवीर, संदीप, दिलीप कुमार, नर्सिंग चौहान, धर्मेद्र यादव, श्यामसुंदर मौर्य, रामप्रीत व रामसजीवन आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बॉक्स
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र सोनौली (कुनसेरवा) के फीडर भगवानपुर से जुड़े तमाम गांवों में बिजली की अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस फीडर से क्षेत्र के रेहरा, भगवानपुर, निपनिया, अहिरौली, विषखोप, सेखुआनी, जिगिना, गंगवलिया, चकदह, शीशमहल, जमुहानी ,पिपरवास ,रतनपुर, मोतीपुर, कोहड़वल ,शिवपुरी, परसासुमाली ,लक्ष्मीनगर, हनुमानगढ़िया ,बड़हरा, महदेईया , शीशमहल, जिगिना, बैकुंठपुर , चकदह आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति होती है। क्षेत्र के गुड्डू चौबे, नजीर अहमद, जसवंत यादव, विनोद कसौधन, राजकुमार चौधरी ने बताया कि बिजली कटौती से रात में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गर्मी की वजह से बच्चे रात में सो नहीं पा रहें हैं। सोनौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कार्तिक वर्मा ने बताया कि ज्यादा लोड होने के कारण अक्सर फाल्ट की समस्या आ रही है। संवाद