{"_id":"68c32a75960be4f20f068b2a","slug":"villagers-are-awake-all-night-due-to-rumors-of-drones-and-theft-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-159331-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्रोन और चोरी की अफवाह पर रात भर जाग रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्रोन और चोरी की अफवाह पर रात भर जाग रहे ग्रामीण
विज्ञापन
धानी बाजार। धानी क्षेत्र के गांवों में प्रतिदिन रात में ड्रोन उड़ने व चोरी होने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत है। इसे लेकर ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं।
धानी क्षेत्र में प्रतिदिन किसी न किसी गांव में अर्द्ध रात्रि में ड्रोन उड़ने और चोर आने की अफवाह पर ग्रामीण एकत्रित होकर जगह-जगह घूम कर रतजगा कर रहे हैं। बुधवार की रात में क्षेत्र के सिकंदरा गांव में ड्रोन जैसी वस्तु दिखाई देने पर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने टाॅर्च और लाठी डंडे के साथ एकत्र होकर ड्रोन खोजना शुरू कर दिया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
क्षेत्र के कानापार निवासी शिवशंकर व चिनकू, राममिलन साहनी ने बताया कि पिछले सप्ताह कई दिन चोर आने की खबर सुनकर लोगों में दहशत है। लोग शिफ्ट बनाकर रात भर गांव की पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी धानी अरविंद यादव का कहना है कि इस तरह की अफवाह फैलने की सूचना मिली है। पुलिस लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है।