फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers angry with the working of the police blocked the road

Maharajganj News: पुलिस की कार्यप्रणाली के नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry with the working of the police blocked the road
मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों संग किया धानी बाजार स्थित फर? - फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस की कार्यप्रणाली के नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम की
विज्ञापन

धानी बाजार। हथियागढ़ गांव में मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को धानी बाजार मुख्य चौराहे पर हाईवे जाम कर दिया। करीब एक घंटे मार्ग जाम रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा हथियागढ़ के टोला रखौना निवासी जोखन सहानी के पुत्र प्रदीप सहानी (30) सात दिसंबर को गांव में शादी कार्यक्रम से एक बजे रात को लौटकर घर आ रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास पहले से मौजूद लोगों ने प्रदीप को घेर कर लाठी-डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बृजमनगंज पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए कार्रवाई के नाम पर हल्की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर खामोश हो गई। सड़क जाम होने के दौरान मौके पर पहुंचे सीओ फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्रा और उप जिलाधिकारी मुकेश सिंह के आश्वासन पर परिजन और ग्रामीण शांत हुए। सीओ फरेंदा ने बताया कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed