{"_id":"65db569077b9fae8bb0d021f","slug":"villagers-angry-over-soil-mining-on-canal-tracks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-116562-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर की पटरी पर मिट्टी खनन से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर की पटरी पर मिट्टी खनन से ग्रामीणों में आक्रोश
Sun, 25 Feb 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया/मिठौरा। ग्राम सभा सोनवल स्थित मधुबनी से पिपरा कल्याण होकर महराजगंज की तरफ जाने वाली माइनर नहर पटरी पर ग्राम सभा सोनवल स्थित विवाह भवन के सामने मिट्टी खनन करने से नाराज सोनवल के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी के समझाने के बाद लोग शांत हो गए।
ग्राम सभा सोनवाल निवासी मोलई, मनोज, राजकुमार, मीर हसन, रामजीत भारती, निलेश, राम भजन, सूरज शर्मा का कहना है कि पीडब्ल्यूड़ी के ठेकेदार के द्वारा दिन में जेसीबी मशीन लगाकर नहर पटरी का मिट्टी खनन किया जा रहा था। नहर में पानी आने के बाद सोनवल ग्राम सभा के सामने की फसल में जलभराव हो जाएगा। जिसके कारण नुकसान हो जाएगा। इसी मांग को लेकर सोनवल के ग्रामीणों ने दो घंटे तक प्रदर्शन किया गया। मिट्टी खनन कर रहे जेसीबी मशीन और मिट्टी लदा डंपर वहां को रोका गया। मौके पर पहुंचे एसडीम सदर के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। एसडीएम सदर रमेश कुमार यादव का कहना है कि नहर पटरी पर हुए मिट्टी खनन को ठेकेदार के द्वारा उस स्थान पर मिट्टी को भरने का आदेश दिया गया है।