{"_id":"677addf9d19d79091703ab2b","slug":"villagers-angry-over-merging-the-road-with-fields-protest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139834-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रास्ते को खेत में मिलाने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रास्ते को खेत में मिलाने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया के सड़क टोला निवासी एक व्यक्ति ने सार्वजनिक रास्ते की जमीन को जेसीबी से खोदकर अपने खेत में मिला लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
ग्राम सभा सिंदुरिया सड़क टोला निवासी राधेश्याम, सुरेंद्र चौधरी, सहबान, मुस्ताक, मंजूर, जब्बार, फिरोज, ढेला, असगर, सत्तार, फूला, मोहर्रमी, जैतून, हफिजून, ऐसून ने कहा कि सिंदुरिया टोला सड़क टोला के दक्षिण बड़ी नहर से मुख्य सड़क को पार करके पश्चिम तरफ सरकारी पक्की नाली, सार्वजनिक रास्ता, सड़क टोला होते हुए परसामीर की तरफ गया है। रास्ते से परसामीर, सड़क टोला के लोग व आम जनता का लगभग 30-40 वर्षों से आवागमन है।
इसी रास्ते पक्की नाली के बगल में सिंदुरिया निवासी व्यक्ति की भूमि है। उसने दबंगई से जेसीबी मशीन से खोदकर अपने खेत में मिला लिया। ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए अवरुद्ध रास्ते की बहाली मांग की।