फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers angry over lack of development work, protest

Maharajganj News: विकास कार्य न होने से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Sun, 19 Oct 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lack of development work, protest
Shabbir is making rounds of the tehsil as the order is not registered in the Khatauni.
चौक बाजार। मिठौरा के ग्राम सभा मधुबनी, टोला गबईया में शनिवार को ग्रामीणों ने विकास कार्य न कराए जाने को लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सम्हारु, हरि, हरिलाल, महेंद्र आदि ने बताया कि इस टोले में अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद आज तक न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई, न जल निकासी के लिए नाली बनी और न ही पक्की सड़क का निर्माण हुआ। बरसात में गलियां और मुख्य मार्ग तालाब का रूप ले लेते हैं, जिससे ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि टोले तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी कच्चा है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में अगर किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो मरीज को चारपाई पर करीब दो किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है, क्योंकि खराब सड़क के कारण एंबुलेंस बीच रास्ते में ही रुक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed