{"_id":"66e4480c7231b88bce0528b0","slug":"villagers-angry-over-foul-smell-emanating-from-agaya-dumping-ground-protest-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131244-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अगया डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे दुर्गंध से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अगया डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे दुर्गंध से भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
Fri, 13 Sep 2024 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 13 Sep 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
भिटौली। सदर तहसील क्षेत्र के गोरखपुर महाराजगंज एनएच 730 पर स्थित अगया में बने नगर पालिका महराजगंज के डंपिंग ग्राउंड से उठ रहे दुर्गंध के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण मौके पर ही प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किए। जानकारी के अनुसार, महराजगंज नगर पालिका में कचरे का निस्तारण करने के लिए अगया में डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है।
नगर पालिका कर्मचारी कुछ मजदूरों को लेकर डंपिंग ग्राउंड के कूड़े से कचरे को निस्तारित कर रहे थे कि वहां कचरे के ढेर से तेज दुर्गंध उठने लगी। इसके कारण ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नगर पालिका कर्मचारी से नोकझोंक हो गई एवं कचरे का सही ढंग से निस्तारित करने, दवा आदि का छिड़काव करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि जब से यहां डंपिंग ग्राउंड बना है महराजगंज शहर का पूरा कचरा यहीं पर आता है।
रखरखाव एवं दवा के छिड़काव के अभाव में यहां हमेशा दुर्गंध उठती रहती है जिसके कारण यहां के स्थानीय लोगों को भोजन करने एवं सोने में बड़ी समस्या आती है। लोगों ने बताया कि दिन में भी बिना मच्छरदानी के कोई भी व्यक्ति सो नहीं सकता है। यहां हमेशा संक्रमण की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको समझाकर मामले को शांत कराया। इस अवसर पर रंगीलाल साहनी, प्रमिला देवी, बर्फी देवी, चंद्रावती, अनुराधा, पूनम, मीना, कुशमावती, पदम, अनूप, उमेश, दीपक, शिवसागर, जय गोपाल, शिवरतन मौजूद रहे।