फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village Pradhans and Kshetra Panchayat members are vital links in rural development.

Maharajganj News: ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य

Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Village Pradhans and Kshetra Panchayat members are vital links in rural development.
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदर विधायक बोले
विज्ञापन

सदर विकास खंड सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की हुई बैठक
महराजगंज। सदर विकास खंड सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की कार्यकाल की अंतिम मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विकास कार्यों को और अधिक गति देने, जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाए रखने और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। विकास कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की रणनीति और जनभागीदारी पर भी चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सदर विकास खंड में अब तक जिस प्रकार आपसी सहयोग और सामंजस्य के साथ विकास कार्य संपन्न हुए हैं, उसी भावना को आगे भी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बैठक में ब्लॉक प्रमुख सोनी कश्यप ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से विकास खंड में अनेक जनहितकारी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हुई हैं। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा की इसी भावना के साथ कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजेश सिंह ने किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि राम प्रीत गुप्ता, इंजीनियर विवेक गुप्ता, परियोजना निदेशक रामदरश तथा सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और जनता के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed