फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   village pradhan agitated

प्रधान के पति पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई का विरोध 

Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
village pradhan agitated
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रधान के पति को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी से प्रधान के पति को राहत दिए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रधान के पति को बेवजह फंसाया गया है।
विज्ञापन


संगठन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि परतावल ब्लाक के लक्ष्मीपुर जरलहिया के प्रधान पति साबिर अली को बेवजह गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर किया गया है। उनको राजनीतिक द्वेषवश फंसाया गया है। उन्होंने  मामले की जांच कर प्रधानपति को इस कार्रवाई से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान संघ प्रधान पति के साथ अन्याय नहीं होने देगा। संगठन के सभी पदाधिकारी संघर्ष करने को तैयार हैं। इस दौरान गणेश कुमार पांडेय, शत्रुघ्न चौरसिया, मसालुद्दीन, पंकज जायसवाल, जय प्रकाश यादव, राजमंगल, राधा देवी के अलावा तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


55 गांवों में रकम भेजने की आवाज बुलंद की
महराजगंज। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने निचलौल ब्लॉक के 55 गांवों में 14वें वित्त आयोग की रकम भेजने की आवाज बुलंद की। डीएम को ज्ञापन देकर संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर ग्राम पंचायतों में रकम नहीं भेजी गई तो ब्लाक कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। ग्राम पंचायत में रकम न आने से होने वाली परेशानी जिक्र करते हुए प्रधानों ने जल्दी धनराशि भेजने की मांग की।

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि निचलौल ब्लॉक की 55 ग्राम पंचायतों में रकम नहीं आने से गांवों का विकास प्रभावित हो रहा है। अगर ग्राम पंचायतों में रकम समय से भेजी गई होती विकास कार्य आगे बढ़ गए होते। पता नहीं किन कारणों से ग्राम पंचायतों के खाते में रकम नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही ग्राम प्रधानों को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


इस दौरान ध्रुवनारायण, बजरंगी लाल, कृष्णगोपाल नायक, नागेंद्र चौबे, प्रीती रानी, मुनरी देवी, अरविंद कुमार, पुष्पलता देवी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, हुस्न आरा आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed