{"_id":"19ad26f441ce0743ec7f5d2b1c5a4f18","slug":"village-development-committees-in-the-open-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में खुली बैठक कर विकास समितियों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में खुली बैठक कर विकास समितियों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी ग्राम सभाओं में शनिवार को खुली बैठक हुई। गांव के विकास के लिए छह समितियों को गठन किया गया।
पनियरा ब्लॉक क्षेत्र के कुल 75 ग्राम सभा में 6 -6 समितियों का हुआ गठन जिसमें पहला नियोजन विकास समिति, दूसरी शिक्षा समिति, तीसरी निर्माण समिति, चौथी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति, पांचवीं प्रशासनिक समिति तथा छठी जल प्रबंध समिति है।
इस समिति के बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक के समक्ष समिति का चयन किया गया जिसमें पूर्व में नामित नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन किया गया।
मिठौरा ब्लाक के पकडीयार बुजुर्ग, परसा चक गोबरही, रामपुरमीर, भागाटार, सोनवल, चैक, रेहाव, सोहगौरा, सिउलीपर साहरपुर, पडरी कला, खर्चोली, पनेवा-पनेई, सहित 40 ग्राम पंचायतों में शनिवार को खुली बैठक हुई। छह समितियों का गठन किया गया। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल की गणना 26 दिसंबर पहली बैठक से ही की जाएगी।
विज्ञापन
फरेंदा में शासन के निर्देश पर सभी ग्राम सभाओं में शनिवार को खुली बैठक हुई। शासन के योजनाओं की जानकारी दी गई। फरेंदा ब्लॉक के फरेंदा बुजुर्ग में ग्राम प्रधान सीताराम यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, शौचालय और सोख्ता निर्माण तथा वृद्धा व विकलांग पेंशन की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि शासन का मकसद गांवों का विकास करना है। बिना ग्रामीणों के सहयोग से संभव नहीं है।
इस दौरान अनिरुद्ध चौहान, मनोज, राजेश यादव, प्रमोद जायसवाल, दुर्गेश मिश्रा, रामबहादुर, आदि लोग रहे। लेजारमहदेवा में ग्राम प्रधान विनोद चौधरी, उदितपुर में भागीरथी, लेहडा खास में जितेंद्र यादव, निरनाम पूर्वी में हीरा गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी गांवों में भारी विरोध के कारण कई गांव के प्रधानों को मात्र खानापूरी कराकर कागज में ही खुली बैठक कर डाले।