{"_id":"693dcc4998f79cafbc06cc44","slug":"village-chaupal-demand-for-installation-of-gym-kit-and-tube-well-in-the-gymnasium-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166642-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम चौपाल : व्यायामशाला में जिम किट और ट्यूबवेल लगवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम चौपाल : व्यायामशाला में जिम किट और ट्यूबवेल लगवाने की मांग
विज्ञापन
पनियरा। क्षेत्र पंचायत पनियरा के ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम में शनिवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली।
चौपाल में गांव के चंद्रशेखर मौर्य ने व्यायामशाला में जिम किट, प्रमोद ने पनियरा बेलटिकरा मार्ग की मरम्मत नहरों पानी नहीं आने पर ट्यूबेल लगवाने, विकलाल वर्मा ने आवारा पशुओं की समस्या के लिए तार बाड़ लगवाने की मांग की। इनके अलावा बेचनी देवी रसोइयां ने मानदेय बढ़ाने और कलमा देवी ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने, मोलई ने खसरा खतौनी में गलत नाम ठीक कराने, कृष्ण मुराली यादव ने छह महीने से टूटे विद्युत पोल को ठीक कराने, माधवी सिंह ने आवास व रोजगार, प्रियंका देवी ने मकान व शौचालय, अंजुम आरा ने घर तक जाने के रास्ते और जसवीर कुमार ने हाई मास्क लगवाने की मांग की।
डीएम ने लोगों से पूछा कि मतदाता सूची में फार्म जमा किया है कि नहीं। यह कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि पशुओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा। यह कामन व जनहित की समस्या है। पेंशन के लिए जो पात्र होगा, उसे जरूर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास में तकनीकी के आधार पर जांच हुई है। जो पात्रता की कटेगरी में है, आवास उसे जरूर मिलेगा। उन्होंने चौपाल में मौजूद एसडीएम सदर को एक कैम्प लगाकर लोगों के खतौनी में मिसमैच नामों को ठीक कराने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से लेखपाल, सेकेट्री, आशा, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मी आते हैं कि नहीं पूछा। इस मौके पर ग्राम प्रधान सरोज सिंह, मुन्ना सिंह, बीडीओ राहुल सागर व अन्य मौजूद रहे।