फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The work is expected to be completed this week, providing relief to those struggling with dilapidated roads.

Maharajganj News: दो करोड़ से सुधर रही परतावल-मंसूरगंज की छह किमी सड़क, राह होगी आसान

Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The work is expected to be completed this week, providing relief to those struggling with dilapidated roads.
महराजगंज। परतावल से मंसूरगंज होते हुए पिपराइच जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से बदहाल सड़क की तस्वीर अब बदलने लगी है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से छह किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की निगरानी में चल रहा मरम्मत कार्य इसी सप्ताह पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर विभागीय अधिकारी नजर रख रहे हैं। निर्धारित समय में काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन

यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन एक हजार से अधिक राहगीर और विद्यार्थी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में स्थिति हो जाती है खराब
क्षेत्र के सुनील, रमेश, राजीव और जितेंद्र ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। मरम्मत होने से कम समय में लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।


बोले अधिकारीमरम्मत कार्य चल रहा है। इसके एक सप्ताह के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों की निगरानी में यह कार्य कराया जा रहा है। मरम्मत पूरी होने के बाद राहगीरों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
- कर्ण कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed