फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1.17 lakh students are enrolled in 278 secondary schools, 20,000 have applied.

Maharajganj News: 9285 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची छात्रवृत्ति की पहली किस्त

Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
1.17 lakh students are enrolled in 278 secondary schools, 20,000 have applied.
महराजगंज। जनपद में संचालित 278 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग ने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति की पहली किस्त जारी कर दी है। पहले चरण में 9285 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति पहुंची है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जिले के माध्यमिक विद्यालयों में करीब 1.17 लाख विद्यार्थियों का नामांकन है। इनमें से 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। विभागीय स्तर पर आवेदनों के सत्यापन के बाद तीन अक्तूबर को पहले चरण में कक्षा नौ से 10 तक के 4227 और कक्षा 11 से 12 तक के 5058 पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

पहले चरण में सबसे अधिक लाभ अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को मिला है। शेष आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है। विभाग के अनुसार, नवंबर में दूसरे और तीसरे चरण में पात्र विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता के आधार पर दी गई छात्रवृत्ति
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव ने बताया कि सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपये तक व एससी-एसटी के लिए आय सीमा 2.50 लाख रुपये तक निर्धारित थी। पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के खातों में राशि भेजी गई है। शेष पात्र विद्यार्थियों को भी जांच पूरी होने के बाद छात्रवृत्ति दी जाएगी।
भेजी गई 2.33 करोड़ की छात्रवृत्ति
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, पहले चरण में कुल दो करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की राशि विद्यार्थियों के खातों में प्रेषित की गई है। कक्षा नौ से 10 में सामान्य वर्ग के 119 विद्यार्थियों को 3.57 लाख, एससी-एसटी के 801 विद्यार्थियों को 11.21 लाख, ओबीसी के 2772 विद्यार्थियों को 90.51 लाख, अल्पसंख्यक वर्ग के 535 विद्यार्थियों को 16.05 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। इसी तरह कक्षा 11 से 12 में सामान्य वर्ग के 32, एससी-एसटी के 539, ओबीसी के 4158 और अल्पसंख्यक वर्ग के 329 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई है।



बोले अधिकारीपूर्व दशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए 20 हजार से अधिक आवेदन विभाग की तरफ से मौजूदा शिक्षण सत्र के लिए स्वीकृत किए गए थे। पहले शिफ्ट में 9285 की छात्रवृत्ति प्रेषित होने की रिपोर्ट समाजकल्याण से मिली है।
- आरएन भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article