फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village administrators hold BDO hostage; commotion at Paniyara Block office.

Maharajganj News: ग्राम प्रशासकों ने बीडीओ को बनाया बंधक, पनियरा ब्लॉक दफ्तर में हंगामा

Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Village administrators hold BDO hostage; commotion at Paniyara Block office.
खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर पुलिस।
- कमीशन को लेकर बीडीओ पर अपशब्द कहने का आरोप, आक्रोशित प्रशासकों ने किया हंगामा
विज्ञापन

- पनियरा ब्लॉक कार्यालय पर दोपहर दो बजे हुआ विवाद, शाम पांच बजे कार्यालयों

महराजगंज। पनियरा ब्लॉक कार्यालय पर बुधवार को करीब 18-20 ग्राम प्रशासकों ने खंड विकास अधिकारी अमिय कुमार शशि को उनके ही कक्ष में बंधक बना लिया। इस दौरान ग्राम प्रशासकों ने बीडीओ पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके कारण शाम पांच बजे के आसपास करीब 10 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।


जानकारी के अनुसार, बुधवार को पनियरा के प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन ग्राम प्रशासक खंड विकास अधिकारी से अपने गांव में विकास के लिए बनी फाइलों को लटकाने की शिकायत कर रहे थे। प्रधान संघ के अध्यक्ष का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी ने इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद मौजूद सभी प्रशासक उत्तेजित हो गए। उन्होंने अपने समर्थकों को बुला लिया और शाम को करीब पांच बजे खंड विकास अधिकारी को उनके चेंबर में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन




ग्राम प्रशासकों ने बीडीओ के कमरे की सिटकनी बंद कर दी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमिय कुमार शशि ने अपशब्द कहने के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि ग्राम प्रशासकों ने बाहर से चैंबर का दरवाजा बंद कर दिया था, मगर थोड़ी ही देर में मैं बाहर निकल आया। ब्लॉक कार्यालय में हंगामे की सूचना मिलने पनियरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रशासक जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद हुआ तो प्रधान संघ अध्यक्ष ने बुला लिए समर्थक



ब्लॉक कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अपराह्न करीब दो बजे प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश सिंह एपीओ शिव प्रकाश सिंह व कुछ टीए के साथ बीडीओ अमिय कुमार शशि से बात करने उनके चेंबर में गए। बातचीत के दौरान बहस होने लगी बात अपशब्दों तक पहुंच गई। बाहर निकल कर प्रधान संघ के अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों व कुछ अन्य प्रशासकों को बुलाया और करीब पांच बजे खंड विकास अधिकारी को उनके चेंबर में बंद कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी ही देर में किसी ने दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाल दिया।

इस संबंध में पनियरा थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जब तक पुलिस ब्लॉक कार्यालय पहुंची, तब तक खंड विकास अधिकारी जा चुके थे।

वर्जन
मैंने अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया है, यह आरोप निराधार है। ग्राम प्रशासकों ने बाहर से चैंबर का दरवाजा बंद कर दिया था, मगर थोड़ी ही देर में मैं बाहर निकल आया।

- अमिय कुमार शशि, खंड विकास अधिकारी

एक मनरेगा की फाइल को लेकर मैं एपीओ के साथ बीडीओ के चेंबर में गया और फाइल पास करने को कहा तो खंड विकास अधिकारी ने फाइल पास करने से मना करते हुए कहा कि जहां जाना हो जाइए। मैंने आरोप लगाते हुए कहा कि आप कमीशन के चक्कर में फाइल पास नहीं कर रहे हैं तो खंड विकास अधिकारी आपा खो बैठे और सभी प्रधानों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे।
-सतीश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष, पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed