फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vijaypur Panchayat Bhawan will be renovated at a cost of nine lakh rupees.

Maharajganj News: नौ लाख की लागत से विजयपुर पंचायत भवन का होगा कायाकल्प

Mon, 24 Aug 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vijaypur Panchayat Bhawan will be renovated at a cost of nine lakh rupees.
राज्य वित्त आयोग के माध्यम से कराया जा रहा कार्य
विज्ञापन


अक्टूबर माह तक बनाकर तैयार होगा पंचायत भवन
महराजगंज। विजयपुर गांव के पंचायत भवन का कायाकल्प कराया जा रहा है। राज्य वित्त आयोग के माध्यम से करीब नौ लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन के मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका पटेल ने बताया कि विजयपुर में पंचायत भवन के कायाकल्प के तहत भवन को बेहतर स्वरूप देने के साथ ही आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए पंचायत भवनों को सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी और समय व धन दोनों की बचत होगी। पंचायत भवन के निर्माण और मरम्मत कार्य की प्रगति पर विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है। इसे अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि विजयपुर गांव में राज्य वित्त आयोग के माध्यम से करीब नौ लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन के कायाकल्प का कार्य कराया जा रहा है। इसे अक्तूबर तक पूरा कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed