फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vigilance increased on the Indo-Nepal border

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी

Sat, 24 Mar 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 24 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vigilance increased on the Indo-Nepal border
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में भारत विरोधी मुहिम की तैयारी की आहट मिलने पर सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। जवान सीमा से होकर आने जाने वालों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। शुक्रवार को भारत - नेपाल की संवेदनशील सीमा सोनौली पर अत्याधुनिक यंत्रों के जरिए जांच की गई। नेपाल से भारत आने वाले सभी लोगों की सघन तलाशी ली जाने लगी है। जांच का काम तो वैसे हर रोज होता रहा है लेकिन इन दिनों सघन तलाशी शुरू कर दी गई है। नेपाल में भारत विरोधी मुहिम की आहट मिलने पर सरहद क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी चौकन्ने हो गए हैं। एसएसबी के साथ ही पुलिस के जवानों ने भी गश्त बढ़ाने के साथ ही निगरानी तेज कर दी है। 
विज्ञापन


नेपाल के पाल्पा (तानसेन) से पोखरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर श्यांजा के पास स्थित ग्यालन कस्बे के निकट श्लोगन ‘भारती हस्तक्षेप का विरुद्ध संघर्ष गरौ’ लिखा दिखा है। यह श्लोगन लिखने की जिम्मेदारी ‘नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी’ ने ली है। जो अभी वहां सत्ता में है। पूछताछ में नेपाली नागरिकों ने बताया कि कई गांवों में भारत विरोधी लहर बनाने के लिये कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य गांव - गांव बैठकें कर रहे हैं और भारत के विरोध के साथ भारतीय नागरिकों के प्रति भी आक्रोश भड़का रहे हैं। एसएसबी सोनौली कंपनी प्रभारी राजमुराद अली ने बताया कि नेपाल में कुछ अराजक तत्व समय - समय पर राजनीतिक लाभ लेने के लिए आमजन में भारत विरोधी प्रचार करते है। सरहद पर जवान मुस्तैदी से अपना काम कर रहे हैं। गश्त तेज कर दी गई है तथा सीमा पर सघन जांच भी की जा रही है। उधर, क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नेपाल में भारत विरोधी गतिविधियों की सूचना मिली है। वहां के अधिकारियों से मिल कर इस संबंध में बात की जाएगी। सरहद पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed