{"_id":"6a024101f7659d7f720b29a9","slug":"video-of-young-man-jumping-out-of-a-moving-car-and-performing-stunts-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-177082-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चलती चारपहिया से बाहर निकल युवक के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चलती चारपहिया से बाहर निकल युवक के स्टंटबाजी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
रविवार की रात और स्थानीय कस्बे के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा वायरल वीडियो
नौतनवा। मुख्य मार्ग पर रफ्तार में चलती चार पहिया वाहन से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। उक्त वीडियो रविवार की रात और स्थानीय कस्बे का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि देर रात में एक बिना नंबर प्लेट काले रंग की चार पहिया वाहन नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी चौक की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान चलती कार से अपना आधा शरीर बाहर निकालकर युवक वाहन की खिड़की पर बैठकर स्टंटबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही लोग लगातार प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।