फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Video of rickshaw driver being beaten up goes viral, Ghugli police station's Diwan suspended

Maharajganj News: रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो वायरल, घुघली थाने का दीवान निलंबित

Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Video of rickshaw driver being beaten up goes viral, Ghugli police station's Diwan suspended
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में एक रिक्शा चालक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। एक रिक्शा चालक द्वारा दिव्यांग रिक्शा चालक की पिटाई की शिकायत पर हेड कांस्टेबल मौके पर पहुंचा था। हेड कांस्टेबल का दावा है कि विवाद का आरोपी रिक्शा चालक उससे उलझ गया था। दिव्यांग रिक्शा चालक भकोल शर्मा की तहरीर पर आरोपी रामउग्रह के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 6 बजे पकड़ी सिसवा चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा दिव्यांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही घुघली थाना में तैनात हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल का दावा है कि उन्होंने देखा कि रामउग्रह नामक व्यक्ति, जो स्वयं भी रिक्शा चालक है। शराब के नशे में भकोल शर्मा नामक दिव्यांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर रहा था। पुलिसकर्मी ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों को अलग करने का प्रयास किया लेकिन आरोपी रामउग्रह उनसे उलझ गया और दुर्व्यवहार करने लगा। आरोप है कि इस पर पुलिसकर्मी ने आरोपी को पीट दिया। किसी ने घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस रामउग्रह को हिरासत में लेकर थाने ले गई और भकोल शर्मा की तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हेड कांस्टेबल रिक्शा चालक रामउग्रह को पीटते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अशोभनीय व्यवहार पाए जाने पर हेड कांस्टेबल विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed