{"_id":"673ba1345fad6a6b16070167","slug":"video-of-leopard-coming-out-goes-viral-on-social-media-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-136013-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुआ निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुआ निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया टोला बोदनी गांव के पास रविवार की रात तेंदुआ निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार गांव में रविवार की रात कार में सवार कुछ लोग निमंत्रण में जा रहे थे, जिन्होंने फेसबुक पर बोदनी गांव के पास तेंदुआ निकलने का वीडियो वायरल कर दिया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घोडहवा बीट के फारेस्टर जितेंद्र कुमार गोंड व वन रक्षक राजेश श्रीवास्तव ने तेदुंए की तलाश किया, लेकिन तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। फारेस्टर का कहना है कि पोखरे के पास जो पदचिह्न नजर आ रहा है। वह तेदुंए का नहीं है। फिशिंग कैट का है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं नजर नहीं आया। संवाद