{"_id":"68925adc5bff7879300e297a","slug":"video-alleging-fertilizer-smuggling-goes-viral-case-registered-maharajganj-news-c-206-1-go11002-156491-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाद की तस्करी का आरोप लगा किया वीडियो वायरल, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाद की तस्करी का आरोप लगा किया वीडियो वायरल, केस
Wed, 06 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर तस्करी का आरोप लगाना निचलौल के एफबी यूजर पर भारी पड़ गया। जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर निचलौल पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
जिला कृषि अधिकारी ने तहरीर में बताया कि निचलौल निवासी फेसबुक यूजर संतोष कुमार गोंड़ ने अपने फेसबुक अकाउंट से 17 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक व्यक्ति बाइक पर खाद ले जा रहा है। वीडियो के बैक साउंड में कहा जा रहा कि विभाग के पास किसानों के लिए खाद नहीं तस्करों के लिए उपलब्ध है। इसी प्रकार 31 जुलाई को भी इसी अकाउंट से भारत-नेपाल सीमा का बताकर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें कहा जा रहा निचलौल पुलिस अब वीडियो डिलीट कराकर दिखाओ।
कृषि अधिकारी ने इस प्रकरण को विभाग व पुलिस की छवि धूमिल करने वाला और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए केस दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद