फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Victory Day...Echoes of cheers for Mother India, tribute paid

Maharajganj News: विजय दिवस...भारत माता के जयकारों की गूंज, दी श्रद्धांजलि

Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Victory Day...Echoes of cheers for Mother India, tribute paid
नौतनवा। विजय दिवस के मौके पर सोमवार को नौतनवा में गोरखा भूतपूर्व सैनिकों ने नौतनवा रेलवे स्टेशन स्थित शहीद स्मारक व महेंद्र नगर वार्ड में स्थापित शहीद प्रदीप थापा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सलामी दी। इस दाैरान भारत माता के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा।
विज्ञापन

गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने बताया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के अवसर पर हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया था। भारतीय सेना के जांबाजों के पराक्रम के सामने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे और बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय हुआ था।
विज्ञापन

13 दिन चले इस युद्ध में पाकिस्तान ने हार मानी। इस युद्ध में नौतनवा नगर के 10 जांबाज विजय होने तक लड़ते रहे। इनमें तुल बहादुर थापा तथा राम बहादुर राई गोली लगने से घायल हुए थेए लेकिन उनके हौसले बुलंद रहे और दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। इस मौके पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, जितेंद्र जायसवालए भूतपूर्व सैनिक डंबर बहादुर गुरूंग, तुल बहादुर थापा, रमेश चंद्र त्रिपाठी माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed