फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Victims are showing the cartridge, police say no bullet was fired

Maharajganj News: पीड़ित दिखा रहे खोखा, पुलिस कह रही गोली नहीं चली

Sat, 16 May 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Victims are showing the cartridge, police say no bullet was fired
बृजमनगंज में गिरफ्तार किए गए आरोपी।  
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना में हुई मारपीट मामले में पांच घायलों में से तीन गंभीर, 17 पर नामजद प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

मारपीट व फायरिंग में घायल हुए तीन लोगों का मेडिकल काॅलेज में चल रहा इलाज
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना में बृहस्पतिवार की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। विवाद में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस बार-बार दावा कर रही है कि फायरिंग नहीं हुई है। जबकि पीड़ित पक्ष खोखा दिखाकर फायरिंग में परिजनों के घायल होने की बात कह रहे हैं।
ग्राम सभा विशुनपुर अदरौना में बृहस्पतिवार की रात दो पक्षों में मारपीट के बाद रामफल यादव की तहरीर पर 10 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के भगौती यादव की तहरीर पर सात नामजद के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में भगौती निवासी विशुनपुर अदरौना, रोहन निवासी दुर्गापुर, अभिषेक मिश्रा निवासी शिवपुर, बैजनाथ यादव निवासी विशुनपुर अदरौना ओझा टोला व दूसरे पक्ष से रामफल यादव निवासी विशुनपुर अदरौना को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र विशुनपुर अदरौना गांव के पूर्व प्रधान रामफल यादव और गांव के ही भगौती यादव के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के बीज कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। एक पक्ष का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम को पूर्व प्रधान रामफल यादव बाइक से कहीं से आ रहे थे। अभी वह घर के कुछ ही दूरी पर थे कि भगौती सहित कुछ अन्य लोग उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि घटना की जानकारी होते ही पूर्व प्रधान के घर के पिंटू यादव व धर्मेद्र यादव सहित तमाम लाेग पहुंच गए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट व फायरिंग में की घटना में पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से शिवकुमार व भगौती को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में पिंटू यादव, धर्मेद्र यादव व शिव कुमार का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। गांव में फायरिंग की घटना के बाद से लोगों में दहशत बना हुआ है। ग्रामीण फायरिंग की बात बता रहे है लेकिन पुलिस गोली चलने की बात को सरासर गलत बता रही है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
गोली का खोखा दिखाकर फायरिंग का आरोप लगा रहे परिजन
विशुनपुर अदरौना गांव में बृहस्पतिवार की रात में दो पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए। घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। घायलों में पिंटू के पैर व धर्मेंद्र के सीने के ऊपर गोली लगने की बात सामने आ रही है। वहीं दूसरे पक्ष से शिवकुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में लाठी, डंडे व ईंट से मारपीट हुई लेकिन किसी भी पक्ष से फायरिंग की बात गलत है। वहीं घायल पिंटू व धर्मेद्र के परिजन गोली का खोखा दिखाकर फायरिंग का दावा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को लीपापोती करने में जुटी है।

वर्जन


बृजमनगंज में फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। यह घटना स्थल की जांच व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से तय हुआ। यह दो पट्टीदारों की आपसी रंजिश का मामला था जिसमें मारपीट हुई। दोनों तरफ से तहरीर लेकर स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पहले पक्ष से एक व दूसरे पक्ष से चार लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



-सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed